फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Woman going to daughter in-laws house dies screams erupted unbalanced bike fell into pit youth injured

UP Accident: बेटी के ससुराल जा रही महिला की मौत, असंतुलित बाइक गड्ढे में गिरने से मची चीख-पुकार; युवक घायल

Wed, 03 Sep 2025 07:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 03 Sep 2025 07:08 PM IST
सार

UP Accident News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सड़क हादसे में महिला ने जान गंवा दी। उसके साथ एक युवक घायल हो गया। वह अपनी बेटी के ससुराल जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
Woman going to daughter in-laws house dies screams erupted unbalanced bike fell into pit youth injured
मृतका के परिजनों से जानकारी लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Bhadohi: औराई कोतवाली क्षेत्र के उमापुर सहसेपुर निवासी उर्मिला देवी (48) पत्नी मुन्नू लाल की बीती रात रजईपुर गांव के सामने गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। वे अपने पड़ोस के एक युवक के साथ बाइक पर बैठक घर जा रही थी। बताया जा रहा है कि अचानक सामने से लाइट की रोशनी आने से बाइक असंतुलित होकर गड्ढे में जाकर गिर गई।

विज्ञापन


औराई कोतवाली क्षेत्र के मिसिरपुर बभनौटी निवासी सूरज दलित ने मंगलवार की शाम पड़ोस के 16 वर्षीय गोलू को अपनी सास को ले आने के लिए भेजा। उनकी सास औराई चौराहे पर खड़ी होकर उसका इंतजार कर रही थी। गोलू बाइक लेकर औराई पहुंचा और उर्मिला देवी को बाइक पर बैठाकर घर लौटने लगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जैसे ही वह औराई भदोही मार्ग पर रजईपुर गांव के पास पहुंचा। इस बीच, सामने से किसी वाहन की रोशनी उसकी आंख पर पड़ी और बाइक असंतुलित हो गई। जिससे वह गड्ढे में चला गया और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को औराई सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उर्मिला देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गोलू का उपचार चल रहा है। उर्मिला देवी की चार लड़कियां है, जिसमें तीन की शादी हो चुकी है। इनका पति मुन्नू लाल दलित बाहर कहीं काम करते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed