फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sunderkand was recited on Vaman Ekadashi

Bhadohi News: वामन एकादशी पर सुंदरकांड का किया पाठ

Wed, 23 Sep 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Sunderkand was recited on Vaman Ekadashi
नगर के बालनिकेतन ​स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ में शामिल श्रद्धालु। स्र
वामन एकादशी के अवसर पर नगर के बालनिकेतन रेलवे क्रॉसिंग स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में मंगलवार को संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धापूर्वक हुआ। इस दौरान जयकृष्ण उपाध्याय, बब्बन सिंह, आनंद गुप्ता एवं डॉ. राम गोपाल गुप्त ने एक-दूसरे के क्रम में सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। सर्वेश राय ने भजनों की प्रस्तुति दी। अनुष्ठान के समापन पर भगवान की विधिवत महाआरती की गई और भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। समिति के प्रमुख डॉ. राम गोपाल गुप्त ने वामन एकादशी के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मान्यतानुसार इस दिन भगवान श्रीहरि करवट बदलते हैं। ऐसे में भगवान विष्णु के वामन स्वरूप की पूजा-अर्चना विशेष फलदायी होती है। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड का संगीतमय पाठ श्रद्धालुओं के जीवन में भक्ति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इस अवसर पर श्रीराम लोहिया, विनोद राय, सुरेश सिंह, रमेश शर्मा, राजेश गुप्ता, संजय सर्राफ, मनोज गुप्ता, लालू गुप्ता, हरिप्रकाश पाठक, तरुण कुमार, राजेश छतेजा, वीरेंद्र गुप्ता, अनिल शर्मा, अजय मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed