फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Went to kill someone else, shot at someone else

मारने किसी और को गए थे, गोली चला आए किसी और पर

Mon, 11 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Went to kill someone else, shot at someone else
गत 15 सितंबर की रात इंदिरा मिल चौराहे पर खड़ी ट्रक के चालक और खलासी पर फायरिंग किसी और को समझ कर की गई थी। मामले के मुख्य आरोपी खालिद की रविवार रात गिरफ्तारी के बाद उसने खुलासा किया कि मारना किसी और को था लेकिन गलत ट्रक चालक और खलासी को गोली मार दी। इस मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को चिह्नित किया है। गिरफ्तार खालिद उर्फ पप्पू पुत्र मसूद निवासी फतुहपुर थाना नवाबगंज जिला प्रयागराज का मूल निवासी है तथा जिसे वह मारना चाहता था उससे पुरानी रंजिश थी। एसपी ने उस पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन

भदोही पुलिस के सामने यह ऐसा मामला था जिसमें पुलिस भी उलझ कर रह गई थी। क्योंकि जिनकी हत्या का प्रयास किया गया वे फर्रुखाबाद (फतेहगढ़) के थे। ऐसे में भदोही में क्यों उनकी हत्या का प्रयास किया गया यह समझ से परे था। पुलिस रंजिश का कनेक्शन जोड़ने फर्रुखाबाद भी गई थी लेकिन वहां से खाली हांथ लौटी। इस बीच हत्या के तार जोड़ते जोड़ते पुलिस ने रविवार की रात खालिद को रामरायपुर से रात 11.20 बजे गिरफ्तार किया तो पता चला कि वह हत्या किसी और का करना चाहता था। लेकिन गलती से दूसरे ट्रक का दरवाजा खुलवा कर चालक और खलासी पर गोलियां तड़तड़ाकर भाग गए जिसमें चालक नन्हें लाल कठेरिया और विशाल बुरी तरह घायल हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि खालिद की किसी से रंजिश थी। उसे सूचना मिली थी कि वो इंदिरा मिल चौराहे पर खड़ी ट्रक में सो रहा है। वो जब वहां गया तो दो ट्रकें साथ साथ खड़ी मिलीं और गलती से दूसरी ट्रक के चालक और खलासी पर गोली बरसा कर फरार हो गया। उसने अपने सहयोगी के रूप में मो.जैद और मो.रिजवान का भी नाम लिया है जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। घटना में इस्तेमाल की गई कार, एक पिस्टल और दो कारतूस (32 बोर) भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली सीओ अजय कुमार कोतवाल अंजनी कुमार राय और उनकी टीम की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खालिद पर दर्ज हैें कई मुकदमे
भदोही। गिरफ्तार खालिद पर पहले भी हत्या के प्रयास के कई मुकदमे दर्ज हैं। मूल रूप से जिला प्रयागराज निवासी खालिद पर तीन मुकदमे पहले से प्रयागराज के सोरांव थाने में दर्ज हैं। भदोही में दर्ज मुकदमा हत्या का प्रयास का दूसरा मुकदमा है। हाल ही में भदोही कोतवाली में उसके खिलाफ आयुध अधिनियम में दर्ज मुकदमा उसके विरुद्ध कुल पांचवां मुकदमा है। पुलिस ने बताया कि सोरांव पुलिस उसके विरुद्ध गैंगेस्टर में भी कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed