फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tribal community protests at the Collectorate, demands housing allotment.

Bhadohi News: वनवासी समाज का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, आवास आवंटन की मांग

Wed, 14 Oct 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tribal community protests at the Collectorate, demands housing allotment.
ज्ञानपुर। भदोही ब्लॉक के इस्मैला उचेठा गांव के वनवासी समाज के लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर आवास निर्माण के लिए भूमि आवंटन की मांग की। समाज के लोगों ने कहा कि वे गरीब और भूमिहीन परिवार से हैं। उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। उन्हें सरकार की आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुए हैं, लेकिन अपने नाम पर पर्याप्त जमीन न होने से वे घर नहीं बना पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य गरीब परिवारों को पक्का आवास देना है, पर जमीन न होने से यह योजना उनके लिए अधूरी है। इस मौके पर रीता, फूल लगे ना, सुशीला, प्रमिला, शीला, सुनीता, चमेला, सीमा, बिंदु, सविता, सोनू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed