{"_id":"6ace8015b758b0af5e027189","slug":"department-should-improve-ranking-by-accelerating-revenue-collection-dm-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-150013-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली में तेजी लाकर रैंकिंग सुधारें विभाग: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वसूली में तेजी लाकर रैंकिंग सुधारें विभाग: डीएम
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीएम शैलेष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर राजस्व कार्यों एवं वसूली की समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभागों की प्रगति जानी गई। डीएम ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिया कि अमीन वाइज वसूली की जाए।
अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीएम स्वनिधि और अन्य मदों में वसूली कर राजस्व रैंकिंग में सुधार करें। सभी मजिस्ट्रेट न्यायालयों के उपस्थित पेशकारों को ब्रीफ किया कि वादों का एजेंडा, रिपोर्टिंग, टिप्पणी सही ढंग से सुस्पष्ट व तार्किक करें।
डीएम ने समस्त एसडीएम व तहसीलदार को कड़े निर्देश दिए कि आरसी की वसूली प्रत्येक दशा में शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित कराएं।
उन्होंने वाणिज्यकर विभाग को राजस्व प्राप्ति की प्रगति सुधारने के निर्देश देते हुए कहा कि लक्ष्यपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसी तरह परिवहन, आबकारी, राजस्व, अधिशासी अधिकारी, खनन आदि विभागों को अभियान चलाकर लक्षित राजस्व वसूली किये जाने पर बल दिया।
विज्ञापन
उन्होंने आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण, रिट याचिकायें, खतौनी अशं निर्धारण की कार्यवाही, स्वामित्व योजना, रोस्टर के अनुसार खतौनियों का दाखिला, एंटी भू माफिया जैसे कार्यों पर अब तक किए प्रगति को बढ़ाने पर जोर दिया।