बाबूसराय। मिशन शक्ति के फेज-6 की शुरुआत हो गई है। इसको सफल बनाने के लिए प्रशासन से लेकर अन्य विभाग तमाम कार्यक्रम करा रहे हैं। छात्राओं को विभिन्न पदों पर आसीन करके पदों के कार्यों का निर्वहन कैसे होता है, कार्य का बोध कराया गया। बालिकाएं बड़े उत्साह से अपने-अपने कार्यों को बखूबी निभाया।
मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर की आठवीं की छात्रा साक्षी भारती एक दिन के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी बनीं। सभी शिक्षकों को समय से वेतन महीने की पहली तारीख को देने की बात कही। छठी की छात्रा शुभी दुबे खंड शिक्षा अधिकारी बनीं और आठवीं की मन्नू गुप्ता हेडमास्टर का पदभार ग्रहण किया। मौके पर अखिलेश कुमार, हीरोमणि यादव, विमल कुमार मिश्रा, ज्योति पाल, सारिका श्रीवास्तव आदि रहीं। कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर देहाती में छात्रा रश्मि हेडमास्टर बनीं। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अनिता मालवीय, रेखा राय, अर्चना मौर्य, पूनम श्रीवास्तव, हर्षिता, भानु प्रकाश आदि रहे। प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुर में पांचवीं की छात्रा ईशानी कन्नौजिया को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका का पदभार दिया गया।