फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi Zone Tops Athletics; Gyanpur Secures Second Place

Bhadohi News: एथलेटिक्स में भदोही जोन अव्वल, ज्ञानपुर को दूसरा स्थान

Wed, 14 Oct 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi Zone Tops Athletics; Gyanpur Secures Second Place
खमरिया इंटर कॉलेज के मैदान पर दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद
खमरिया। राम सजीवन लाल इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लगातार दूसरे साल भदोही जोन प्रथम रहा। ज्ञानपुर जोन को दूसरा और औराई जोन को तीसरा स्थान मिला। विभिन्न वर्ग एवं खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

मंगलवार को 800 मीटर दौड़ बालिका सीनियर वर्ग में श्री नारायण इंटर कॉलेज धनतुलसी की प्रियंका पाल प्रथम, भारतीय इंटर कॉलेज परसीपुर की रिमझिम द्वितीय और श्री नारायण इंटर कॉलेज की गरिमा तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग बालिका में जीएचएसएच स्कूल भदोही की ममता पाल प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज गिर्दबडगांव की अंकिता पटेल द्वितीय और जीआईसी ज्ञानपुर की शालिनी शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। चक्का फेंक में भारतीय इंटर कॉलेज परसीपुर के अंश दुबे 26.75 मीटर प्रथम, सोनू गौतम कंपोजिट स्कूल भुड़की 26. 35 मीटर द्वितीय और शिवकुमार 21. 45 मीटर अमवा माफी यादव बस्ती स्कूल को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

बालिका सीनियर वर्ग के 1500 मीटर की दौड़ में पूजा यादव प्रथम, प्रिंसी मौर्य द्वितीय व रिमझिम तृतीय, जूनियर बालिका वर्ग में अंजली पाल प्रथम, ममता पाल द्वितीय और अंकिता पटेल को तीसरा स्थान मिला। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अनुराग बिंद, विकास सरोज द्वितीय और महादेव कुमार बिंद तृतीय रहे। बालिका सीनियर वर्ग की 300 मीटर दौड़ में प्रिंसी प्रथम, रिमझिम द्वितीय और गरिमा तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में अंजली पाल प्रथम, पूजा द्वितीय और अंकिता पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालक सीनियर वर्ग दौड़ में राजन यादव प्रथम, शिवम यादव द्वितीय और निरंजन यादव तृतीय, 100 मीटर बालक जूनियर वर्ग में सुनील यादव प्रथम, संदीप यादव द्वितीय व रितिक यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला फेंक में सांवली प्रथम
गोला फेंक में सीनियर बालिका वर्ग में सांवली यादव प्रथम, शशि मौर्य द्वितीय और निशा यादव तृतीय रहीं। लंबी कूद बालिका सीनियर वर्ग में सारिका प्रथम, अंजली कुमारी द्वितीय और प्रिया यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में निहारिका पटेल प्रथम, प्रिया पटेल द्वितीय और अनन्या तिवारी तृतीय रहीं। ओवरआल भदोही जोन प्रथम, ज्ञानपुर द्वितीय और औराई तृतीय रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed