फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Water level increased by one meter in 24 hours, Ganga is 2.5 meters away from the warning point

Bhadohi News: 24 घंटे में एक मीटर बढ़ा जलस्तर, चेतावनी बिंदु से 2.5 मीटर दूर गंगा

Sat, 19 Jul 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Water level increased by one meter in 24 hours, Ganga is 2.5 meters away from the warning point
सीतामढ़ी। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। बीते 24 घंटे में जलस्तर में एक मीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। इससे तटवर्ती गांव के लोगों की धड़कने बढ़ गई हैं। अब वह सुरक्षित स्थान पर जाने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

बीते बुधवार को दिन में जलस्तर में स्थिरता आई थी, लेकिन रात में मूसलाधार बारिश के बाद बृहस्पतिवार को जलस्तर में दो सेमी प्रति घंटे की बढ़ोतरी शुरू हो गई थी। गंगा का जलस्तर 76.400 मीटर पर था, लेकिन रात और शुक्रवार दिन में जलस्तर में एक मीटर की वृद्धि हो गई। शुक्रवार को दिन में 12 बजे गंगा का जलस्तर 77.410 मीटर पर पहुंच गया। गंगा का पानी घाटों के ऊपर तेजी से चढ़ रहा है।
विज्ञापन

सीतामढ़ी गंगा तट पर बनी पक्की सीढ़ी की दर्जन भर सीढियां पानी में डूब गई हैं। उड़िया बाबा आश्रम के नींव तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बाबा धवासानाथ आश्रम गंगा तट की कई पक्की सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। कोनिया के गंगा कटान प्रभावित छेछुआ, भुर्रा, इटहरा, बसगोती, मवैया गांव में किसानों की गंगा तटीय उपजाऊ जमीनों को गंगा की कुपित धारा धीरे-धीरे चीरने लगी है। हाल यह है कि जलस्तर में महज एक मीटर की और बढ़ोत्तरी के बाद गंगा कटान तेजी से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि जलस्तर के 80 मीटर पहुंचने पर कटान तेजी से शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed