फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Wastewater that has been flowing for six months will be discharged into Jogivir Pond.

Bhadohi News: छह महीने से बह रहा गंदा पानी जोगीवीर तालाब में छोड़ा जाएगा

Sat, 17 Oct 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Wastewater that has been flowing for six months will be discharged into Jogivir Pond.
गोपीगंज में गढ्ढ़ा खोद कर हटाया जा रहा दु​षित पानी। संवाद
गोपीगंज। नगर के वार्ड संख्या नौ पश्चिम मोहाल में पिछले छह महीने से सड़क पर नाली का पानी बह रहा था। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बावजूद नगर पालिका ने कोई स्थायी समाधान नहीं किया।
विज्ञापन

आगामी पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद आनन-फानन में अस्थायी व्यवस्था की गई है। पानी के लिए पाइप के सहारे एक गड्ढे में एकत्रिक कर थाने के सामने स्थित जोगीवीर तालाब में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड संख्या नौ पश्चिम मोहाल में नाली ओवरफ्लो होने से प्रदूषित पानी सड़क पर जमा हो रहा था। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। व्यापार मंडल के लोगों ने आगामी पर्वों को देखते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को पुलिस चौकी पर व्यापारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद प्रशासन की सक्रियता बढ़ी। जिलाधिकारी के मौके पर निरीक्षण की संभावना की खबर मिलते ही नगर पालिका के कर्मचारी हरकत में आ गए। नगर पालिका ने नाली के पानी के बहाव को नियंत्रित करने के लिए पालिका कर्मचारियों ने सड़क काटी।
उन्होंने करीब छह इंच मोटा पाइप लगाया। सड़क के दूसरी तरफ वार्ड संख्या दस में दिवंगत प्रमोद कुमार जायसवाल की निजी जमीन पर एक गड्ढा खोदा गया। गड्ढे में एक मोटर लगाई गई। इस मोटर से प्रदूषित पानी को पुलिस थाने के सामने स्थित जोगीवीर तालाब में भेजा गया।

इस व्यवस्था से फिलहाल सड़क पर गंदा पानी बहने की समस्या से कुछ राहत मिली है। स्थानीय शिवशंकर गुप्ता, रोहित मोदनवाल, सुरेश उमर वैश्य, रामचन्द्र गुप्ता, विकास जायसवाल आदि ने कहा कि जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से व्यवस्था बनी है, लेकिन स्थायी समाधान चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed