फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A statue of Lord Parashurama will be installed in the district.

Bhadohi News: जिले में स्थापित की जाएगी भगवान परशुराम की प्रतिमा

Sat, 17 Oct 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A statue of Lord Parashurama will be installed in the district.
जंगीगंज। डीघ ब्लॉक के मोन डगडगपुर, जंगीगंज स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर कुटिया में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। समाज विकास मंच की ओर से 21 अक्तूबर को भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिसमें देशभर के बड़े मठ व मंदिरों के पीठाधीश्वर व महंत जुटेंगे। यह जानकारी समाज विकास मंच के अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने दी।
अभिषेक ने बताया कि भदोही समेत आसपास के जिले में यह भगवान परशुराम की इकलौती प्रतिमा होगी। भगवान परशुराम की यह प्रतिमा संगमरमर के पत्थर की होगी। जिसकी लागत करीब सवा लाख के आसपास है।
विज्ञापन

अभिषेक ने बताया कि इस भव्य आयोजन में तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर अयोध्या धाम से जगद्गुरू परमहंस आचार्य, श्रीमठ बाघबंरी गद्दी भरद्वाजपूरम के पीठाधीश्वर व बड़े हनुमान मंदिर के महंत बलबीम गिरी महराज, अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती महाराज, शृंंगवेदपुर पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी नारायणचार्य शांडिल्य जी महाराज, सीताराम आश्रम बलसाढ गुजरात के संस्थापक स्वामी समर्थ रामदास महाराज, सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी जैसे आचार्य आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed