{"_id":"6ad280de82f41c26a20d7840","slug":"better-coordination-between-traders-and-the-gst-department-is-essential-rajendra-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-150138-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों और जीएसटी विभाग में बेहतर समन्वय जरूरी : राजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों और जीएसटी विभाग में बेहतर समन्वय जरूरी : राजेंद्र
विज्ञापन
गोपीगंज। दिवाली को देखते हुए शुक्रवार को गोपीगंज नगर स्थित शिव सावित्री लॉन में राज्य कर विभाग की ओर से व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जीएसटी के सहायक आयुक्त राजेंद्र पटेल ने व्यापारियों की बातों को सुना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक जानकारी दी।
कहा कि व्यापारियों और जीएसटी विभाग के बीच बेहतर समन्वय होना जरूरी है, क्योंकि जब तक नियमों की बेहतर जानकारी नहीं रहेगी, तब तक पारदर्शिता नहीं आ सकी। इस संवाद का उद्देश्य व्यापारियों और विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जीएसटी संबंधी नियमों को लेकर उनकी शंकाओं को दूर करना है।
इसमें रेडीमेड वस्त्र, किराना, ज्वेलरी और मिठाई कारोबार से जुड़े व्यापारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान किया गया।
विज्ञापन
राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने जीएसटी के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। राज्य कर अधिकारी मनोज अग्रवाल ने व्यापारियों को जीएसटी के प्रावधानों की जानकारी देते हुए विभागीय नियमों के पालन और कर संबंधी प्रक्रियाओं को समझने पर जोर दिया।
मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल भदोही के जिलाध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता, गोपीगंज नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।