{"_id":"6ad27eb97263bf2b89001774","slug":"the-120-quintals-of-treated-potato-seeds-that-have-arrived-in-the-district-will-be-provided-exclusively-to-farmers-who-have-completed-the-registration-process-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-150149-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: जिले में आया 120 क्विंटल आलू का शोधित बीज \nपंजीकरण कराने वाले किसानों को ही मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: जिले में आया 120 क्विंटल आलू का शोधित बीज पंजीकरण कराने वाले किसानों को ही मिलेगा
विज्ञापन
अभोली में आलु की खेती करते किसान। संवाद
ज्ञानपुर। उद्यान विभाग को 120 क्विंटल संशोधित आलू बीज आवंटित हुआ है। शासन की ओर से आवंटित आलू के शोधित बीज को किसानों के बीच वितरित किया जाएगा।
इसके लिए पोर्टल पर पंजीयन शुरू हो गया है। किसानों को आलू के उन्नत किस्म के बीज के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शासन ने इस बार किसानों की मांग पर बीते साल की अपेक्षा करीब 70 क्विंटल बीज बढ़ाकर 120 क्विंटल बीज आवंटित किया है।
जिले में करीब 100 हेक्टेयर में आलू की खेती है। वहीं किसानों का एक तबका आलू की बुआई शुरू कर दिए है। दिवाली तक आलू के बोआई के लिए समय उत्तम है। इस साल पहली बार आलू की बीज पर अनुदान भी मिलेगा। यह अनुदान सिर्फ पंजीकरण कराने वाले किसानों को ही मिलेगा। वहीं बगैर पंजीकरण खरीद करने पर पूरे मूल्य का भुगतान करना होगा।
जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि 120 क्विंटल आलू बीज वितरण करने का लक्ष्य मिला है। इसमें 20 क्विंटल कुफरी सिंदूरी, 50 क्विंटल कुफरी संगम और 50 कुफरी बहार प्रजाति का बीज आवंटित हुआ है। प्रथम का मूल्य 3480 रुपये प्रति क्विंटल है।