फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers staged a protest over the repeated burning out of transformers.

Bhadohi News: बार-बार ट्रांसफॉर्मर जलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 16 Jul 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Villagers staged a protest over the repeated burning out of transformers.
जफरपुर गांव स्थित पशु चिकित्सालय के पास लगा 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बार- बार जलने से ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर के पास विरोध प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के साथ 63 केवीए की जगह 100 केवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की।
विज्ञापन


प्रियांशु, सरफराज और इरशाद ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर 11 जुलाई से जला हुआ है। करीब दो माह पहले ही नया ट्रांसफॉर्मर लगा था, लेकिन अधिक लोड के कारण वह भी जल गया। कहा कि पिछले छह महीनों में यह ट्रांसफॉर्मर कई बार जल चुका है, जिससे लोगों को बार-बार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस ट्रांसफॉर्मर से करीब 300 से अधिक बिजली कनेक्शन जुड़े हैं और करीब 10 ट्यूबवेल भी इसी ट्रांसफॉर्मर से संचालित होते हैं। ऐसे में मौजूदा 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप पर्याप्त नहीं है और क्षमता से अधिक लोड पड़ने के कारण बार-बार खराब हो रहा है। आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने और ग्राम प्रधान से गुहार लगाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। चेताया कि अगर शीघ्र ही 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया और बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर कप्तान, प्रियांशु, सरफराज, इरशाद, विष्णु शर्मा, रामबचन सहित ग्रामीण मौजूद रहे। बिजली निगम के अवर अभियंता (जेई) रवि कुमार राव ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड के कारण बार-बार जल रहा है। फिलहाल इसकी क्षमता बढ़ाने की कोई विशेष योजना नहीं है। ग्रामीणों की ओर से लिखित आवेदन दिया जाता है तो विभाग द्वारा उसका एस्टीमेट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed