फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers sought drinking water-housing facility by demonstrating on Tehsil

तहसील पर प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने मांगी पेयजल-आवास की सुविधा

Wed, 30 Dec 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Villagers sought drinking water-housing facility by demonstrating on Tehsil
औराई तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BHADOHI
घोसिया। औराई तहसील क्षेत्र के कनेहरी-दत्तीपुर के बेसहारा हो चुके ग्रामीणों ने मंगलवार को औराई तहसील पर प्रदर्शन कर पेयजल और आवास की मांग प्रशासन से की। डीएम के नाम संबोधित मांग पत्र में कहा कि गत माह तहसील प्रशासन ने ग्रामसभा की जमीन से उन्हें बेदखल कर दिया। आबाद होने के लिए डेढ़-डेढ़ बिस्वा जमीन दी गई लेकिन वहां न तो पेयजल की सुविधा है न रहने की। महिलाओं, बच्चों के साथ भीषण ठंड में झोपड़ी, प्लास्टिक के टेंट बनाकर रहना मुश्किल हो रहा है। फौरी तौर पर कोई भी परिवार कच्चा-पक्का निर्माण आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण नहीं कर पा रहा है। दिन में किसी तरह समय कट जाता है लेकिन रात के समय जंगली जानवरों, चोरों का भय सताता रहता है। जबकि परिवारों को अतिक्रमण हटवाते समय जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश दिया है कि भूमि आवंटन के साथ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और आवास से कोई वंचित नहीं रहेगा जिसका कोई असर जिम्मेदारों पर नहीं दिखा। न चाहकर भी परिवार बेसहारा की जिंदगी झेलने के लिए विवश हैं। एक सप्ताह में पेयजल के लिए हैण्डपंप, विद्युत पोल और तार लगवाने, आवास आवंटन की प्रक्रिया शुरु नहीं हो सकी तो प्रशासन की उपेक्षा का सामने करने वाले असहाय परिवार कलेक्ट्रेट पर धरना शुरु करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रवेश कुमार, हरिशंकर, राजेश, प्रह्लाद, पूजा देवी, प्यारेलाल, मुन्नीदेवी, सपना देवी आदि शामिल रहे। एसडीएम एके मिश्रा ने बताया कि पेयजल, प्रकाश व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी पारेषण अनुभाग वाराणसी ने लिया है। आवास के लिए ब्लॉक प्रशासन से रिपोर्ट मांगी जाएगी। एक्सईएन पारेषण चंद्रशेखर ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed