{"_id":"5f7b03c58ebc3e91b537d41b","slug":"villagers-protest-in-development-work-bhadohi-news-vns551045556","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में धांधली, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में धांधली, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अभोली विकास खंड के सरायकंसराय गांव में विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को मुख्यालय पर लामबंद होकर जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पानी निकासी के लिए पाइप लगाने, पंचायत भवन की रंगाई-पुताई, हैंडपंप रिबोर, नाली, खड़ंजा, शौचालय, आवास, कच्चा-पक्का कार्य, सोख्ता, डस्टबीन खरीद जैसे कार्यों के नाम पर लाखों रुपये का प्रस्ताव बनाकर धन तो निकाल लिया गया, लेकिन कार्य की हकीकत धरातल पर नहीं दिख रही है।
ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, रोजगार सेवक, मनरेगा जेई, स्वच्छता समिति में शामिल जिम्मेदारों के कागजी कोरम करने से योजनाएं भी अपात्रों की भेंट चढ़ी और पात्र आज भी लाभ के लिए भटक रहे हैं। तीन बार से शिकायत कर गांव की हकीकत जांचने के लिए गुहार लगाई जा रही है लेकिन अधिकारियों -कर्मचारियों की मिलीभगत से सुनवाई नहीं हो पा रही है। एक सप्ताह में टीम गठित कर जिला प्रशासन ने जांच नहीं कराया तो शपथपत्र देने वाले मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।
प्रदर्शन करने वालों में हरिकेश कुमार तिवारी, रमेशचंद्र उपाध्याय, शिवशंकर यादव, राकेश कुमार तिवारी, मुकेश रामराज विश्वकर्मा, ओमप्रकाश तिवारी, सोनू दुबे, आशीष दुबे, अजय, नंदलाल, कमलेश, मेवालाल यादव, संतोष, महेश पांडेय, पप्पू अली, खुशियाल तिवारी, भोला विश्वकर्मा, राजकुमार उपाध्याय आदि रहे।