{"_id":"5f75c3658ebc3e1a231efc7a","slug":"villagers-protest-against-pradhan-bhadohi-news-vns550326197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला मुख्यालय बृहस्पतिवार को ग्रामीणों के धरना-प्रदर्शन से गरमाया रहा। अलग-अलग गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों की जांच कराने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
औराई विकास खंड के दवनपुर के ग्रामीणों ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि 10 अक्टूबर 2019 को प्रार्थना पत्र देकर गांव के विकास कार्यों की जांच की मांग की गई, लेकिन अब तक जांच नहीं हो सकी। हाईकोर्ट के आदेश पर गत दिनों अधिकारी जांच करने गए तो प्रधान ने सेक्रेटरी से हाथापाई की। जिसमें ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर सुक्खू राम पाल, सतीश शंकर जायसवाल, प्रमोद श्रीवास्तव, कृपा शंकर पाल, सुरेश पाल, अजय यादव, विजयशंकर, दिनेश तिवारी आदि रहे। ज्ञानपुर विकास खंड के भिदिउरा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। गांव में शौचालय निर्माण, पशु आश्रय स्थल निर्माण में गड़बड़ी, हैंडपंप रिबोर में धांधली, खड़ंजा निर्माण समेत 29 बिंदुओं की जांच सक्षम अधिकारी से कराने की मांग की। पत्रक देने वालों में श्यामधर, उमाशंकर, श्यामलाल आदि रहे। डीघ विकास खंड के सोनैचा गांव के अधिवक्ता योगेश पांडेय ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर जांच में गड़बड़ी मिलने पर भी कार्रवाई में हीलाहवाली का आरोप लगाया।