{"_id":"6aaee55a2e637ad3260e7991","slug":"knu-direct-admission-to-students-in-16-pg-subjects-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-148822-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएनयू : पीजी के 16 विषयों में छात्र-छात्राओं को सीधे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएनयू : पीजी के 16 विषयों में छात्र-छात्राओं को सीधे प्रवेश
विज्ञापन
काशी नरेश विश्वविद्यालय में एमए, एमएससी और एमकाॅम में प्रवेश के लिए दूसरी कटऑफ सूची जारी कर दी गई है। एमए, एमकाॅम और एमएससी के 16 विषयों में अभ्यर्थियों को सीधे प्रवेश मिलेंगे। वहीं तीन विषयों में मेरिट से दाखिले होंगे। मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राएं 22 सितंबर तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर 23 तक प्रवेश ले सकेंगे। सुबह 10.30 बजे से दोपहर तीन बजकर 30 मिनट तक प्रवेश लिए जाएंगे।
काशी नरेश विश्वविद्यालय में यूजी की कक्षाओं में प्रवेश करीब-करीब पूरी हो चुकी है। परास्नातक में प्रवेश के लिए पहली कटऑफ करीब 10 दिन पहले जारी की गई थी। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने दूसरी वरीयता सूची जारी कर दी है। प्रवेश संयोजक प्रो. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि प्राचीन इतिहास, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र, मध्य इतिहास, राजनीतिशास्त्र, मनोविज्ञान, संस्कृत, गणित, चित्रकला, समाजशास्त्र, भूगोल, गृह विज्ञान, हिंदी, भौतिक विज्ञान और एमकाॅम सहित 16 विषयों में आवेदकों को सीधे प्रवेश मिलेंगे।
वहीं, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान और जंतु विज्ञान के लिए सामान्य, पिछड़ा, ईडब्ल्यूएस और अनुसूचित जाति वर्ग की अलग-अलग मेरिट बनाई गई है। वनस्पति विज्ञान सामान्य वर्ग में 68.25 से 65.50 फीसदी तक, पिछड़ा वर्ग में 65.45 से 62.68 फीसदी तक, एससी वर्ग में सभी और ईडब्ल्यूएस में 57.93 से 57.77 फीसदी तक कटऑफ है।
विज्ञापन
रसायन विज्ञान सामान्य वर्ग में 69.43 से 66.67 फीसदी, पिछड़ा वर्ग 66.64 से 66.84 फीसदी, एससी वर्ग में सभी, ईडब्ल्यूएस में सीटें भर चुकी हैं। जंतु विज्ञान के सामान्य वर्ग में 70.30 से 68.85 फीसदी तक, पिछड़ा वर्ग में 68.68 से 67.42 फीसदी तक, एससी वर्ग में 59.45 से 58.61 फीसदी तक और ईडब्ल्यूएस में 65.72 से 65.34 फीसदी वाले आवेदकों को प्रवेश दिया जाएगा। वरीयता सूची में आने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन फाॅर्म, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक का अंकपत्र, टीसी, चरित्र प्रमाणपत्र, एंटी रैगिंग शपथ पत्र के साथ आना होगा।