फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers demonstrate to install khandjas

खड़ंजा लगाने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 12 Jul 2020 04:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrate to install khandjas
डीघ के चकमानधाता गांव में बदहाल सड़क को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BHADOHI
लालानगर। डीघ विकास खंड के चकमांधाता गांव में खड़ंजा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। खड़ंजा लगाने की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मनरेगा के तहत उक्त मार्ग इंद्रपुर बस्ती को जोड़ती है। मरम्मत न होने से उस पर कई स्थानों पर गड्ढे हो चुके हैं। बारिश से कीचड़ होने से आवागमन बाधित हो गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों भगौती देवी (75) गिर कर गंभीर रूप से घायल हो चुकी है। पैदल, साइकिल, बाइक और चार पहिया वाहनों से चलना खतरे से खाली नहीं रहता। बार-बार ग्राम प्रधान, बीडीओ, सेक्रेटरी से हुई शिकायतों का कोई असर नहीं पड़ रहा है। जबकि गांव के विकास में अब तक लाखों रुपये आवंटित होकर खर्च भी हो चुका है बावजूद इसके उक्त समस्या से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। चेतावनी दी गई कि यदि एक सप्ताह में मार्ग का दुरुस्तीकरण नहीं हो सका तो ग्रामीण मुख्यालय पर धरना के लिए बाध्य होंगे। ग्राम प्रधान मेही लाल सेठ का कहना रहा कि मामला संज्ञान में है। बारिश के कारण मरम्मत नहीं हो सका। मौसम सही होने पर उसे बनवाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में छोटू, अक्षय, अनिरुद्ध, प्रशांत, सूरज, गोलू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed