फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Villagers besiege in bhadohi

12 गावों में पांच दिनों से अंधेरा, ग्रामीणों ने किया घेराव

Tue, 11 Feb 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers besiege in bhadohi
मोढ़। ग्रामीण अंचलो में बिजली आपूर्ति सुधर नहीं रही है। करियावं उपकेंद्र की ट्रांसफार्मर की खराबी से पांच दिनों से 12 से अधिक गांव में अंधेरा छाया है। नाराज ग्रामीणों ने उपकेंद्र के कर्मियों का घेराव कर नाराजगी जताई। कर्मचारियों ने आश्वस्त किया कि दो दिन में व्यवस्था सुधर जाएगी। वहीं दूसरी ओर सपा ने बैठक कर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

करियावं विद्युत उपकेंद्र पर लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर पांच दिन पूर्व जल गया। उसे बनवाने के लिए ग्रामीणों ने अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को लिखित एवं मौखिक शिकायत की लेकिन अब तक उसे नहीं बनाया गया। इससे कस्तूरीपुर समेत आसपास के 12 गावों में बिजली आपूर्ति ठप है। आपूर्ति न सुधरने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को उपकेद्र पहुंचकर कर्मियों का घेराव कर नारेबाजी की। ग्रामीण राजू मोदनवाल, धीरज गुप्ता, मुलायम यादव, भग्गू यादव, राजू यादव और रोहित मौर्य ने चेतावनी दिया कि अविलंब सुधार न होने पर वह अनशन करेंगे। वहीं दूसरी ओर कस्तूरीपुर बाजार में सपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर बिजली विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया। विधान सभा अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि लापरवाही के चलते पांच दिनों से 12 गांव में बिजली नहीं आ रही है। इससे चोरी समेत अन्य घटनाएं होने की आशंका है। अविलंब बिजली आपूर्ति बहाल न हुई तो सपा सड़क पर उतरेगी। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमापति यादव, रविनाथ यादव, महेंद्र मौर्य, संतलाल यादव, राजेंद्र यादव, इसरार अहमद, सत्य प्रकाश , मुकेश यादव, अभयराज, कन्हैया यादव, आर्यन मौर्य, शमशेर अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed