{"_id":"6255d1d55bfde41d4f732c4e","slug":"villagers-angry-due-to-beating-of-bjp-leader-demonstrated-bhadohi-news-vns6480265151","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की पिटाई से ग्रामीण नाराज, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की पिटाई से ग्रामीण नाराज, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां थाना क्षेत्र के सागरपुर निवासी और भाजपा नेता श्यामसुंदर बिंद की पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित की पत्नी प्रमिला देवी ने अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि पति श्यामसुंदर बिंद के पास पाली भाजपा मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी है। इस पर के तहत वे सामाजिक कार्यों में शामिल होते रहते हैं। बीते 10 अप्रैल को पड़ोसी भोला प्रजापति सरकारी आवास बनवा रहे थे। उस सुबह के समय कुछ लोगों ने आकर गुंडा टैक्स की मांग करते हुए मारपीट कर ली। श्यामसुंदर बिंद वहां बीचबचाव करने पहुंच गए थे। जब श्यामसुंदर अपने हार्डवेयर की दुकान पर बैठे थे, उसी दौरान गुंडा टैक्स मांगने वालों ने आकर यह कहते हुए मारपीट शुरू कर दी कि वहां चल रही मारपीट में बीचबचाव करने क्यों पहुंच थे। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने काउंटर में रखे एक हजार रुपये नकद निकाल लिया और दुकान में तोड़फोड़ भी की। प्रदर्शन करने वालों में हीरावती देवी, अवधेश कुमार, सुषमा देवी, श्यामधर बिंद, अच्छेलाल, प्रदीप कुमार, सुनीता देवी, कमला देवी, फुलवारी देवी, नवरंगी देवी, लालदेई, करमा देवी, सवारी देवी आदि शामिल रहीं।