{"_id":"6320d55502f0d32c0b0c4fc7","slug":"village-roads-dilapidated-claim-of-pothole-free-bhadohi-news-vns6740910160","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव की सड़कें जर्जर, गड्ढा मुक्त का दावा फुस्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव की सड़कें जर्जर, गड्ढा मुक्त का दावा फुस्स
विज्ञापन
सीतामढ़ी के नारेपार गांव जाने वाला जर्जर मार्ग।संवाद
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/सीतामढ़ी। सरकार के गड्ढामुक्ति अभियान के दावे को ग्रामीण सड़कें आईना दिखा रही हैं। मरम्मत न होने से सड़कें चलने लायक नहीं हैं। हल्की बारिश में कीचड़ से सनी सड़कों पर चलना मुश्किल भरा हो गया है।
भदोही, चौरी, सुरियावां, सीतामढ़ी, अभोली, मोढ़, ज्ञानपुर, जंगीगंज सहित अन्य क्षेत्रों में ग्रामीण सड़कों की हालत खराब है। मरम्मत के नाम पर हर साल लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण और जिला पंचायत की ओर से मोटी रकम खर्च की जाती हैं, लेकिन सड़कों की दशा में सुधार नहीं हो पा रहा है। भदोही औराई मार्ग से प्रजापति पुर से उधवा असनाव मार्ग, डीघ ब्लॉक के सीतामढ़ी मुख्य सड़क से नारेपार दलित बस्ती की सड़क बीते कई वर्षों से जर्जर हो चुकी है। इसी तरह कोनिया के कलातुलसी गांव से डीघ रजवाहा नहर की सड़क जर्जर हैं। इस पर चलना भी दुश्वार है। नारेपार की सड़क जिला पंचायत ने और कलातुलसी की सड़क पीडब्ल्यूडी ने बनाई थी। दोनों सड़कें अति जर्जर हो चुकी हैं। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है। सुरियावां में अभियां मार्ग, बहुता मार्ग, हरिहरपुर मार्ग की भी हालत भी दयनीय है। शिकायतों के बाद भी सड़कों की सुधि नहीं ली जा रही है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण एसबी राव ने कहा कि बजट न होने से सड़कों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। बजट मिलने पर बरसात के बाद सड़कों को सही कराया जाएगा। वहीं दूसरी ओर भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर सुरियावां बाईपास के पास आधे से एक फीट तक पानी लग गया है। जिससे मुख्य मार्ग के खराब होने का डर लोगों को सता रहा है। व्यापारियों ने जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।
नारेपार दलित बस्ती की लगभग एक किमी लंबी सड़क एक दशक पूर्व जिला पंचायत से बनी थी, यह सड़क जर्जर दशा में पहुंच गई है। यहां आएदिन लोग दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं। सड़क को गड्ढा मुक्त करना नितांत आवश्यक है। - मिश्रीलाल, पूर्व प्रधान नारेपार