ऑडियो वायरल: भाजपा के वरिष्ठ नेता चुनाव में पार्टी के विधायक को हराने की कह रहे बात, पुलिस ने शुरू की जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही के भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश पांडेय का कथित ऑडियो वायरल हो जाने से भाजपा नेताओं में खलबली है। ऑडियो में वे न केवल भदोही विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी को हराने के लिए कह रहे हैं बल्कि पूर्व विधायक पर कई आरोप भी लगा रहे हैं।
लगभग 63 सेकेंड के इस ऑडियो में सामने वाले से कह रहे हैं कि वे बीजेपी के नहीं हैं, उनको हराना जरूरी है। जबकि ओम प्रकाश पांडेय ने वायरल ऑडियो से किनारा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार को पत्र लिख कर ऑडियो वायरल करने वाले पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि वायरल ऑडियो की जांच कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: ईवीएम बदलने की बातचीत का आडियो वायरल, अखिलेश के ट्वीट के बाद कथित पीठासीन अधिकारी ने कही ये बात
ईवीएम बदले जाने से जुड़ा ऑडियो वायरल होेने पर चंदौली के डीएम ने दी सफाई
सोशल मीडिया पर ईवीएम बदले जाने से जुड़ा ऑडियो वायरल होेने से खलबली मची है। वायरल ऑडियो में बातचीत करने वाले कर्मचारी का चंदौली से कनेक्शन सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने भी इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है।
जिलाधिकारी संजीव सिंह की ओर से शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह स्पष्ट किया गया है कि जनपद के निर्वाचन कार्मिकों को किसी भी अन्य जनपद में चुनाव कराने के लिए नहीं भेजा गया था और न ही किसी अन्य जनपद से ऐसी मांग की गई थी। वायरल आडियो का चंदौली के जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है।