यूपी चुनाव: ईवीएम बदलने की बातचीत का आडियो वायरल, अखिलेश के ट्वीट के बाद कथित पीठासीन अधिकारी ने कही ये बात
वायरल आडियो गाजीपुर का बताया गया है। कासिमाबाद एसडीएम कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। ईवीएम बदलने का आरोप निराधार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बूथ पर ईवीएम बदलने की बातचीत का एक आडियो पूरे प्रदेश में वायरल हो रहा है। पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति से इसका संज्ञान लेने की मांग की है। आडियो में बात करने वाला अपने आप को गाजीपुर के कासिमाबाद में तैनात पीठासीन अधिकारी बता रहा है।
यह आडियो किसका और कब का है, इसमें कितनी सत्यता है, यह अभी पता नहीं चल सका है। अखिलेश के ट्वीट करने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। कासिमाबाद एसडीएम कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। ईवीएम बदलने का आरोप निराधार है।
EVM बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी की किसी से बात की जो ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर चल रही है, मा. उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रपति महोदय उसका संज्ञान लें व सरकार संबंधित व्यक्ति को तुरंत संपूर्ण सुरक्षा दे।
विज्ञापन विज्ञापन
किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज़्यादा अहम है। — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 12, 2022
यह भी पढे़: अखिलेश यादव बोले: ईवीएम बदले जाने की ऑडियो रिकॉर्डिंग पर ध्यान दे सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति से भी की यह अपील
वायरल ऑडियो का चंदौली से कोई संबंध नहीं: डीएम
सोशल मीडिया पर ईवीएम बदले जाने से जुड़ा ऑडियो वायरल होेने से खलबली मची है। वायरल ऑडियो में बातचीत करने वाले कर्मचारी का चंदौली से कनेक्शन सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने भी इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है।
जिलाधिकारी संजीव सिंह की ओर से शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह स्पष्ट किया गया है कि जनपद के निर्वाचन कार्मिकों को किसी भी अन्य जनपद में चुनाव कराने के लिए नहीं भेजा गया था और न ही किसी अन्य जनपद से ऐसी मांग की गई थी।
वायरल आडियो का चंदौली के जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है। विदित हो कि सोशल मीडिया में वायरल आडियो में दो व्यक्तियों की बातचीत में यह दावा किया जा रहा है कि जनपद का कार्मिक अन्य जनपद में चुनाव ड्यूटी पर तैनात है। उसपर ईवीएम बदलने का दबाव बनाया जा रहा है। दूसरी ओर, स्थानीय जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित आडियो का जनपद से कोई लेना-देना नहीं है।
भाजपा नेता का ऑडियो वायरल, मची खलबली
भदोही में मतदान दिवस पर कथित रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश पांडेय का ऑडियो वायरल हो जाने से भाजपा नेताओं में खलबली मची हुई है। वायरल ऑडियो में वे न केवल भदोही विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी को हराने के लिए कह रहे हैं बल्कि पूर्व विधायक पर कई आरोप भी लगा रहे हैं।