फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two youths died after being hit by a train

Bhadohi News: ट्रेन से कटकर दो युवको की हुई मौत

Thu, 09 Nov 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two youths died after being hit by a train
चौरी/ घोषिया। अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई। इसमें एक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

चौरी क्षेत्र के कंधिया फाटक पश्चिमी छोर पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस को पशु चिकित्सालय के पीछे ट्रैक पर एक युवक के शव होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था। काफी प्रयास के बाद शव की पहचान नहीं हो सकी। चौकी प्रभारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि उसने काली पैंट और लाल काला चेकदार शर्ट था। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष होगी। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


घोसिया बाजार निवासी युवक ने गोरीडीह के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया। यह परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं। कुंदन बरनवाल का पुत्र कुशाग्र बरनवाल (30) रात साढ़े आठ बजे प्रयागराज से वाराणसी जा रही सिकंदारबाद एक्सप्रेस के सामने कूद गया। ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। कोतवाल मदनलाल ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed