फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seven cremation sites to be built at a cost of 1.70 crore.

Bhadohi News: 1.70 करोड़ की लागत से बनेंगे सात अंत्येष्टि स्थल

Sat, 26 Sep 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Seven cremation sites to be built at a cost of 1.70 crore.
ज्ञानपुर। जिले के मोरवा और वरुणा नदी के किनारे सात अंत्येष्टि स्थल (शवदाह स्थल) बनाए जाएंगे। पंचायत राज विभाग की तरफ से भेजे प्रस्ताव को शासनस्तर से स्वीकृति मिल गई है। अक्तूबर में निविदा जारी कर निर्माण कार्य शुरू किए जाने की उम्मीद है। एक अंत्येष्टि स्थल पर 24.36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस तरह से कुल एक करोड़ 70 लाख 50 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जिले के दक्षिणी छोर पर गंगा और उत्तरी छोर पर वरुणा व मोरवा नदी बहती हैं। शवदाह के लिए लोगों को दिक्कत न हो और गंगा को निर्मल रखने के लिए जिले में साल 2016 से 2022 के मध्य गंगा के किनारे 24 अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण कराए गए। नमामि गंगे योजना के तहत इन अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण कराए गए। अब वरुणा और मोरवा नदी के किनारे अंत्येष्टि स्थल बनाने की तैयारी है। अंत्येष्टि स्थल विकास योजना के तहत कुल सात अंत्येष्टि स्थल बनाए जाएंगे। शव जलाने वाले स्थान के अलावा शांति स्थल और स्टोर रूम भी बनाए जाएंगे। पंचायत राज विभाग की तरफ से छह महीने पहले आठ अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन

जिसमें से सात के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। भदोही ब्लॉक के पिपरिस, रयां, शेरवां, सुरियावां ब्लॉक के कंचनपुर, गोपीपुर और अभोली ब्लॉक के हरदुआं, बौरीबोझ में अंत्येष्टि स्थल बनाए जाएंगे। पंचायत राज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों को जल्दी ही 24.36 लाख रुपये जारी किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए संबंधित ग्राम पंचायत में करीब 3,550 वर्गमीटर भूमि की आवश्यकता होगी। स्थल पर टिनशेड से ढका शवदाह प्लेटफाॅर्म और लोगों के बैठने के लिए शांति स्थल बनाया जाएगा। पेयजल के लिए हैंडपंप के अलावा स्नानघर और शौचालय की व्यवस्था होगी। पर्यावरण संरक्षण के लिए अंत्येष्टि स्थल के आसपास पौधरोपण कराया जाएगा। मुख्य सड़क से अंत्येष्टि स्थल तक इंटरलॉकिंग सड़क भी बनाई जाएगी, ताकि शव को शवदाह स्थल तक ले जाने में परेशानी न हो। डीपीआरओ संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि सात अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है। एक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण पर 24.36 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके लिए सात ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। जल्दी ही धनराशि संबंधित ग्राम पंचायतों को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed