फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The city resounded with chants; Bappa was bid farewell with teary eyes.

Bhadohi News: जयकारों से गूंजा शहर, बप्पा को नम आंखों से दी विदाई

Sat, 26 Sep 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The city resounded with chants; Bappa was bid farewell with teary eyes.
विसर्जन के लिए भगवान गणेश की प्रतिमा ले जाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : 1
ज्ञानपुर। अगले बरस जल्दी आना... व गणपति बप्पा मोरया आदि के जयकारों के साथ शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से भगवान श्री गणेश को विदाई दी। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकली विसर्जन यात्रा में भारी भीड़ रही। लोगों ने भगवान गणेश की विदाई में जमकर रंग-गुलाल उड़ाए। बारिश भी शोभायात्रा में खलल नहीं डाल पाई। महिलाएं छाता लेकर यात्रा में शामिल हुई। सुरक्षा व्यवस्था के प्रति प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में रही। उगापुर और सिंहपुर नहर में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

पिछले 10 दिनों से पूजा पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को ट्रैक्टर-ट्राॅलियों पर सजाकर विसर्जन स्थल तक ले जाया गया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। युवाओं की टोली बप्पा के रंग में रंगी नजर आई। सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने विसर्जन घाटों पर पुख्ता इंतजाम किए थे। गणेशोत्सव समितियों के आयोजकों ने बताया कि 10 दिन तक भगवान गणेश की पूजा करने के बाद विदा करते हुए मन भावुक हो उठा। पूरे साल इस पल का इंतजार रहता है। शाम ढलते-ढलते एक-एक कर सभी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। प्रतिमाओं का विसर्जन सिंहपुर, नई बाजार, इब्राहिमपुर नहर में किया गया। भदोही नगर के मर्यादपट्टी में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। प्रयागपट्टी चौरा माता मंदिर गणेश पूजा समिति, गणेशोत्सव समिति की प्रतिमा बारी-बारी से निकाली गई। यात्रा में आगे डीजे पर भक्ति गीत बज रहे थे, जबकि महिलाएं हाथों में छाता लेकर ‘जय श्री गणेश’ का उद्घोष करते हुए चल रही थीं। गणेश पूजा महासमिति के अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने बताया कि बारिश के कारण विसर्जन यात्रा में कुछ देर हुई। विसर्जन यात्रा में पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, विनीत बरनवाल, अजय दुबे, गिरधारी जायसवाल, चहल, विकास सेठ, सुभाष चंद्र मौर्य, रविंद्र मौर्य, शुभम और राहुल गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed