फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two years have passed, investment of Rs 150 crore stuck in the district

Bhadohi News: दो साल बीते, जिले में 150 करोड़ रुपये का लटका निवेश

Fri, 23 May 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two years have passed, investment of Rs 150 crore stuck in the district
ज्ञानपुर। दो साल पहले 84 निवेशकों ने जिले में आठ सौ करोड़ रुपये का निवेश करने का वादा किया था। दो साल बाद 650 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, 150 करोड़ रुपये का निवेश अभी तक धरातल पर नहीं उतरा है। करीब 11 निवेशकों की तरफ से उद्योग शुरू नहीं किया गया। देश को पांच ट्रिलियन डालर की अर्थ व्यवस्था बनाने में यूपी की अहम भूमिका है।
इसके लिए वर्ष 2023 में सभी जिले में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरूआत की गई। भदोही में भी निवेश के लिए 84 संस्थान आए थे। इन लोगों ने करीब 12 से अधिक विभागों के साथ अनुबंध किया (एमओयू) किया।
विज्ञापन

इन लोगों ने जिले में 810 करोड़ 23 लाख रुपये निवेश करने की बात कही और तीन हजार से अधिक लोगों को रोजगार देने का वादा किया। दो साल बाद 84 निवेशकों में से 73 ही धरातल पर काम शुरू कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ निवेशकों ने रोजगार दिलाया, हालांकि अब भी कई ऐसे निवेशक हैं जो दो साल बाद भी सरकार की मंशा को पूरी नहीं कर पाए हैं। बता दें कि जिला विकास में काफी पीछे है। इसके विकास के लिए उद्योग लगाने की योजना तैयार की गई थी। इससे लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलता। निवेशकों के निवेश नहीं करने से विकास प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed