फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two ultrasound centers sealed for ignoring standards

Bhadohi News: मानकों की अनदेखी पर दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

Fri, 22 Sep 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two ultrasound centers sealed for ignoring standards
जिले में अवैध रुप से संचालित डायग्नोस्टिक सेंटर संचालाकों की अब खैर नहीं है। बृहस्पतिवार को तहसील व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घोसिया व महराजगंज के कई डायग्नोस्टिक सेंटरों की जांच पड़ताल की। जहां मानकों की अनदेखी करने वाले दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले में बड़ी संख्या में डायग्नोस्टिक व अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना पंजीकरण व मानकों के पूरा किए ही संचालित किए जाते हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन से समय-समय पर शिकायत दर्ज कराई जाती रही है। लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने औराई तहसील क्षेत्र में संचालित हो रहे डायग्नोस्टिक व अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निर्देश बाद तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति और सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रगति कुमार के नेतृत्व में कई सेंटरों पर दबिश दी। जहां महराजगंज में मानकों की अनदेखी करने वाले मां डायग्नोस्टिक सेंटर महाराजगंज और घोसिया जीटी रोड स्थित इशाल डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया। तसहीलदार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद डायग्नोस्टिक व अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की गई थी। इसमें मानकों की अनदेखी पर अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed