फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two arrested for ransom, one absconding

फिरौती मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार,एक फरार

Wed, 31 Mar 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for ransom, one absconding
ज्ञानपुर। कोइरौना थाना क्षेत्र के मदनपुर-बेरवां के निवर्तमान ग्राम प्रधान से फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से रिवाल्वर, कट्टा, कारतूस, बाईक और सात मोबाईल फोन बरामद किया है। मामले के अन्य अरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है। निवर्तमान ग्राम प्रधान से फिरौती मांगने के मामले में कोइरौना थाना क्षेत्र की क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के आरोपी अनुराग पांडेय, नितेश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार आरोपी विशाल पांडेय की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक रिवाल्वर, एक कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक बाइक, सात मोबाइल बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आरोपियों को मीडिया के सामने कर सीओ एके सिंह ने बताया कि तीन दिन पूर्व तीनों युवकों ने ग्राम प्रधान से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। प्रधान की शिकायत पर क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सक्रिय हुई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अनुराग और नितेश को बेरवांपहाड़पुर मोड़ पर घेरेबंदी कर गिरफ्तार कर लिया लेकिन विशाल पुलिस को चकमा देकर भाग गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोइरौना और गोपीगंज कोतवाली में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे शौक पूरा करने के लिए भदोही समेत पड़ोसी जिलों के बाजारों में छिनैती करते थे। ग्राम प्रधान से लंबी फिरौती मांगकर जरायम की दुनिया में नाम हासिल करने का सपना था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोइरौना खुर्शीद अंसारी, क्राइम ब्रांच के सर्वेश राय, नरेंद्र सिंह, तुफैल अहमद, नागेंद्र यादव, दीपक यादव, नीरज यादव, सुनील कन्नौजिया, सुभाष सिंह आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed