फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two ambulance personnel sacked, action scheduled on Asha worker

दो एंबुलेंसकर्मी बर्खास्त, आशा वर्कर पर कार्रवाई तय

Wed, 24 Feb 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two ambulance personnel sacked, action scheduled on Asha worker
ज्ञानपुर। डीघ ब्लॉक के इनारगांव में एक महिला को छोड़ने के एवज में सुविधा शुल्क मांगने वाले कर्मचारियों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई। आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्ति करने वाली कंपनी जीवी ने यह कार्रवाई की। सीएमओ ने कार्रवाई की पुष्टि की।
विज्ञापन

डीघ ब्लॉक के इनारगांव की एक महिला मरीज को 16 फरवरी को 108 एंबुलेंस से उसके घर छोड़ा गया। महिला को घर छोड़ने के बाद उसके परिवार से सुविधा शुल्क के नाम पर पैसों की डिमांड की गई। घरवालों ने कहा कि ये तो सरकार की नि:शुल्क योजना है। जिस पर एंबुलेंस में बैठी महिला आशा कर्मी ने कहा कि कुछ तो देना पड़ेगा। इस दौरान परिवार के एक सदस्य ने पूरे मामले को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि 108 एंबुलेंस यूपी 41, जी 0977 के चालक कृष्णा और ओम प्रकाश के खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्था जीवी को लिखा गया। संस्था की ओर से दोनों को बर्खास्त किया गया है। आशा कर्मी के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed