फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tribute to Netaji: Subhash Chandra Bose, the inspiration of the youth

नेताजी को नमन: युवाओं के प्रेरणास्रोत्र ने सुभाष चन्द्र बोस

Tue, 24 Jan 2023 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Tribute to Netaji: Subhash Chandra Bose, the inspiration of the youth
मुख्यालय मार्ग पर मानव श्रृंखला बनाते छात्र। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/ भदोही। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर जिले में शिक्षण संस्थाओं के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं की ओर से विविध आयोजन किए गए। लोगों ने देश की आजादी में नेताजी के योगदानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि दी। इसी कड़ी में भदोही स्थितडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। प्राचार्य डॉ. मुरलीधर राम समेत महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने नेताजी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने कहा कि नेताजी का जीवन संघर्ष से भरा रहा। स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। मौके पर डॉ. गौतम गुप्ता, डॉ. राजकुमार सिंह यादव, डॉ. माया यादव, संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा.रुस्तम अली और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. श्वेता सिंह ने दिया। इसी तरह काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. किरण शर्मा ने कहा कि ब्रिटिशकालीन भारत में सुभाषचंद्र बोस ने भारत के स्वशासन के लिए युवा शक्ति का आह्वाहन किया। अपने क्रान्तिकारी गतिविधियों से ब्रिटिश भारत सरकार को भी आंतकित कर दिया। मौके पर डॉ. ऋचा, डॉ. महेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. विकास, डॉ. आनन्द कुमार सहित विद्यार्थी मौजूद रहे। इसी तरह अपना दल एस कार्यालय में नेताजी की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि नेताजी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। देश उनके बलिदानों को कभी भुल नहीं सकता। मौके पर गुलाब सरोज, संजय पटेल, आनंद पटेल, संग्राम, जहांगीर, राघवेन्द्र सिंह, निर्भया शुक्ला सहित अन्य रहे। सुरियावां प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय चककुसही में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश ने नेताजी के जीवन से छात्रों को परिचित कराया गया। कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस सार्वकालिक नेता थे। वह ऐसे वीर सैनिक थे, इतिहास जिनकी गाथा गाता रहेगा। उनके विचार, कर्म और आदर्श अपनाकर राष्ट्र वह सब कुछ हासिल कर सकता है। मौके पर नितेश कुमार उपाध्याय, प्रशान्त कुमार, देवेन्द्र पांडेय, प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार, लापता प्रसाद, शीतला चौहान सहित अन्य रहे।

नेताजी के जयंती पर भदोही चौरी रोड पर मानव श्रृंखला में जुटे अधिकारीगण

नेताजी के जयंती पर भदोही चौरी रोड पर मानव श्रृंखला में जुटे अधिकारीगण- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed