पूर्वोत्तर रेलवे के कटका रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बने शौचालय में ताला बंद है। इससे ट्रेन पकड़ने और उतरने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। शौच के लिए उन्हे भटकना पड़ता है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों को अधिक परेशान होना पड़ता है। पूर्वाेत्तर रेलवे के वाराणसी-रामबाग रेल प्रखंड पर भदोही में छोटे-बड़े चार स्टेशन है। जिसमें ज्ञानपुर रोड, जंगीगंज, माधोसिंह, कटका शामिल है। माधोसिंह और ज्ञानपुर रोड पर लंबी दूरी की ट्रेनें रूकती है जबकि कटका पर पैसेंजर और मेमू का ठहराव होता है। जिस पर प्रयागराज और वाराणसी समेत अन्य शहरों से आने वाले लोग सफर करते हैं, लेकिन स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बना शौचालय अक्सर बंद रहता है।
स्टेशन मास्टर अवधेश कुमार मीणा ने बताया कि गंदगी के कारण शौचालय में ताला लगाया जाता है। चाबी मांगने पर उपलब्ध कराई जाती है। यात्री महेश कुमार, अजित दूबे, राम नरेश यादव, जटाशंकर आदि शौचालय खुलवाने की मांग रेलवे प्रशासन से की है। संवाद