फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three others, including Seedeepio notice

सीडीपीओ समेत समेत तीन को नोटिस

Sun, 20 Nov 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Sun, 20 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
 जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने शनिवार को गोद लिए गांव अछवर के प्राथमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर 71 बच्चों के नामांकन के सापेक्ष 19 की उपस्थिति और 11 बजकर 30 मिनट तक हाटकुक्ड न बनने पर सीडीपीओ समेत तीन को नोटिस जारी करते हुए विभागीय कार्रवाई का निर्देश डीपीओ को दिया। यहां के बाद डीएम ने कई आंगनवाड़ी केंद्रों का जायजा लिया। 
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर डीएम सुरेश कुमार सिंह औराई विकास खंड के अछवर गांव में पहुंचे। डीएम के अचानक पहुंचने पर वहां खलबली मच गई। बच्चों का भोजन केेंद्र पर न बनने से नाराज डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज मौर्य, प्रभारी सीडीपीओ रीता अवस्थी को नोटिस जारी करते हुए विभागीय कार्यवाही के लिए डीपीओ को निर्देश दिया। इसके बाद आंगनबाड़ी तृतीय का निरीक्षण किया। यहां पंजीकृत 68 में 20 बच्चों की उपस्थिति पर गहरी नाराजगी जताते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को हिदायत दी। विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आंगनवाड़ी केंद्रों की बदहाल स्थिति को सुधारें अन्यथा एक तरफ से सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अतिकुपोषित और कुपोषित बच्चों  को समय से भेेजन दें। डीएम ने सभी सीडीपीओ और सुपरवाईजर को चेतावनी दी कि वह अपने क्षेत्र के केंद्रों का जायजा लेकर रिपोर्ट दें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद डीएम ने प्राथमिक विद्यालय अछवर का निरीक्षण किया। स्कूल में नामांकित बच्चों के सापेक्ष कम उपस्थिति मिलने पर हेडमास्टर केशव यादव और खंड शिक्षा अधिकारी को उपस्थिति बेहतर करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed