फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three Kotdars fined for irregularities

अनियमितता के आरोप में तीन कोटेदारों पर जुर्माना

Wed, 03 Mar 2021 04:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
Three Kotdars fined for irregularities
ज्ञानपुर। जिला आपूर्ति विभाग ने बुधवार को डीघ ब्लॉक के बहपुरा, मवैयाथानसिंह और कलिकमवैया गांव के कोटेदारों पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इसकी जानकारी देते हुए डीएसओ सीमा सिंह ने बताया कि तीनों कोटेदारों के खिलाफ गत माह ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को शपथपत्र देकर राशन की कालाबाजारी, कार्डधारकों से दुर्व्यवहार और ऊंची पकड़ का धौंस देने सहित कई मामलों की जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच की जिम्मेदारी आपूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार यादव को सौंपकर निर्धारित समय में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया। गौरतलब हो कि सप्ताह पूर्व हुई जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई। इस संबंध में बहपुरा के संजय दुबे, मवैयाथान सिंह के सुरेश गुप्ता, कलिकमवैया के राकेश पाल पर लगा जुर्माना और स्पष्टीकरण न देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed