Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Construction of the Dhantulsi-Dengurpur pontoon bridge is progressing rapidly; traffic movement will begin within a week.

Bhadohi News: धनतुलसी-डेंगुरपुर पीपा पुल निर्माण तेज, एक सप्ताह में शुरू होगा आवागमन

Wed, 18 Nov 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Construction of the Dhantulsi-Dengurpur pontoon bridge is progressing rapidly; traffic movement will begin within a week.
सीतामढ़ी के मिश्रपुर पीपा पुल का निर्माण कार्य शुरू। संवाद - फोटो : ARchive
धनतुलसी-डेंगुरपुर पीपा पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है। अब तक 70 से अधिक पीपे जोड़े जा चुके हैं। इस पुल के बनने से कोनिया क्षेत्र सीधे प्रयागराज के मांडा क्षेत्र और माण्डा रोड रेलवे स्टेशन से जुड़ जाएगा। साथ ही गंगा पार आने-जाने में करीब 100 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में धनतुलसी, सीतामढ़ी, सेमराधनाथ और रामपुर गंगा घाटों पर पीपा पुलों का निर्माण कराया जाता है। इनके बनने से गंगा पार के गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलती है। खासकर लगन के सीजन में इन पुलों से लोगों को काफी राहत मिलती है। धनतुलसी और रामपुर के पीपा पुलों का निर्माण लोक निर्माण विभाग भदोही, जबकि सीतामढ़ी और सेमराधनाथ के पुलों का निर्माण लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर कराता है। धनतुलसी-डेंगुरपुर पीपापुल के ठेकेदार विमल पांडेय ने बताया कि पुल के निर्माण में 98 से 100 पीपे लगाए जाते हैं। मंगलवार तक 70 से अधिक पीपे जोड़े जा चुके हैं। एक सप्ताह में सभी पीपे जोड़ने का काम पूरा कर लिया जाएगा। लगन का सीजन शुरू होते ही गंगा पर बनने वाले पीपा पुलों की उपयोगिता बढ़ जाती है।
विज्ञापन

-----------------
सीतामढ़ी मिश्रपुर पीपा पुल का निर्माण शुरू
सीतामढ़ी। जिले का धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सीतामढ़ी और मिर्जापुर के मिश्रपुर गंगा घाट के बीच पीपा पुल निर्माण के लिए मंगलवार को पूजन किया गया। इसके साथ ही निर्माण कार्य शुरू हो गया। लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर की ओर से बनने वाले इस पुल के निर्माण में एक पखवाड़े से अधिक का समय लगेगा। विभाग के एई एके वर्मा और जेई श्रवण कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर काजू, संजय कुमार, छोटक, राजू, रविंद्र और जोखू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed