{"_id":"5f00aa548ebc3e432c0c1fc3","slug":"three-died-due-to-lightning-bhadohi-news-vns5339549135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। शनिवार की शाम हुई मूसलाधार वर्षा के दौरान बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मोढ़ क्षेत्र के सराय छत्रशाह बनकट में बिजली गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई। ज्ञानपुर के कोतवाली क्षेत्र के सरई राजपुतानी गांव में भी बिजली गिरने से एक किशोरी जी जान चली गई।
भदोही तहसील क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर भदोही ब्लॉक के ग्राम सेवापुर में सुरेश यादव (35) पुत्र यदुनाथ यादव की मौत हो गई। मृतक सुरेश यादव की पत्नी रेखा के गंभीर रूप से झुलस गईं। पति पत्नी खेत में धान की रोपाई कर रहे थे जब बिजली गिरी। उपजिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि भारी बारिश और बिजली गिरने से भदोही ब्लॉक के ग्राम रयां में लालचंद सरोज का मकान गिर गया। मलबे में दब कर 13 वर्षीय उसकी बेटी गुड़िया की मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि सुरियावां क्षेत्र के डंगहर ग्राम में राजकरन (52) पुत्र रामलखन पाल आकाशीय बिजली से झुलस गया।
मोढ़ क्षेत्र के सराय छत्रशाह बनकट गांव में बिजली गिरने से किशोरी की मौत हो गई, जबकि दंपती समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए। भिखारीरामपुर गांव में पांच बकरियों की मौत हो गई। शनिवार को दोपहर बाद शुरू हुई तेज बारिश के दौरान भारी गरज-चमक भी हो रही थी। इसी बीच गिरी बिजली की चपेट में आकर सराय छत्रशाह बनकट गांव निवासी विश्राम बिंद की 16 वर्षीया पुत्री सुमन की मौत हो गई। विपत पाल की पुत्री घायल हो गई। सुरियावां सीएचसी में उसका उपचार कराया गया। क्षेत्र के चकजिवरानी गांव में बिजली गिरने से रतन लाल और उनकी पत्नी झुलस गए। घर वालों ने उन्हें भदोही नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। भिखारीरामपुर गांव में मनरेगा के तालाब के समीप शाम चार बजे बकरी चरा रहे राहुल सरोज (19) और प्रद्युम्न (22) बिजली गिरने से झुलस गए। जबकि पांच बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के सरई राजपुतानी गांव में शनिवार की शाम बिजली गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई। शाम चार बजे के आसपास झूला झूल रही आरती (16) पुत्री नाटे बिंद बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जब तक परिजन उपचार के लिए ले जाते, आरती की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरवाया।