फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thousands raised for forgiveness from sins hand

गुनाहों से माफी के लिए उठे हजारों हाथ

Wed, 03 Jun 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Wed, 03 Jun 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
Thousands raised for forgiveness from sins hand
हजरत ओवैश कर्नी रजि. की याद में मंगलवार को शबे बरात का पर्व मनाया गया। मुस्लिम बस्तियों में घरों, मस्जिदों, दरगाहों आदि की सजावट की गई थी। देर रात हुए जलसों से जहां माहौल नूरानी हो उठा वहीं लोगों ने घरों और मस्जिदों में इबादत की। अल्लाह से गुनाहों की माफी मांगी। जबकि कब्रिस्तानों पर जाकर पूर्वजों की मगफिरत के लिए फातिहा पढ़ी और दुआए मांगी। घरों और मस्जिदों पर रोशनी की गई थी। जबकि घर-घर हलुए पर फातिहा हुई।
विज्ञापन


देर रात तक कई स्थानों पर चले जलसे और मिलाद में रसूले पाक और हजरत ओवैश कर्नी का जिक्र भी चला। उलेमा ने रसूले पाक और मां की मुहब्बत, खिदमत में जिंदगी गुजारने वाले हजरत ओवैश कर्नी के हयात-ए-जिंदगी पर रोशनी डाली। उनसे दर्स  लेकर अपनी जिंदगी और आखिरत को कामयाब बनाने के लिए नसीहतें दी। उन्हें गुनाहों से माफी के बाद आगामी जिंदगी सलीके से गुजारने की नसीहत दी। पर्व को लेकर बच्चों में अधिक खुशियां रही, वे भी परिजनों के साथ त्यौहार की खुशी में शामिल रहे।
विज्ञापन


जिले के मुस्लिम बाहुल्य इलाके घोसिया, खमरिया, गोपीगंज, सुरियावां, मोढ़, सुभाषनगर, वहिदानगर, महराजगंज, बाबूसराय, चौरी समेत अन्य स्थानों पर जमकर सजावट की गई थी। इस दौरान लोगों ने घर, मस्जिद, दरगाह आदि जगह पहुंचकर इबादत, तिलावत और जियारत की रातभर लोग बुजुुर्गाने दीन के दरों पर पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed