फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thieves stole silver crown pair of silver eyes and worship utensils from Ashtabhuja Temple Bhadohi

चोरों के निशाने पर मंदिर: चांदी का मुकुट और आंख के साथ पूजा के बर्तन उठा ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

Mon, 11 May 2026 09:27 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 11 May 2026 09:27 PM IST
सार

भदोही जिले के अष्टभुजा मंदिर में चोरों ने घुसकर चांदी का मुकुट व आंख के साथ पूजा के बर्तन पर हाथ साफ कर लिया। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई।  

विज्ञापन
Thieves stole silver crown pair of silver eyes and worship utensils from Ashtabhuja Temple Bhadohi
अष्टभुजा मंदिर में चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के अभिया चौकी क्षेत्र के पूरे मनोहर स्थित अष्टभुजा मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने माता की प्रतिमा पर लगे चांदी के मुकुट, आंख, कलश, पूजा के बर्तन समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि अंधेरे के कारण कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सुरियावां कोतवाली के पूरेमनोहर गांव में मां अष्टभुजा का प्राचीन मंदिर है। हर दिन की तरह रविवार की शाम आरती पूजन के उपरांत पुजारी घर चले गए। बताया जा रहा है कि इस बीच रात के समय चोरों ने मंदिर के अंदर घुसकर मां के प्रतिमा से चांदी की मुकुट के साथ चांदी की आंख के और कलश व पूजा के कीमती बर्तनों पर हाथ साफ कर दिया। 
विज्ञापन


सोमवार की सुबह जब लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी के माध्यम से चोरों की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर विशंभरनाथ दुबे, राकेश वर्मा, सुरेश विश्वकर्मा आदि ने तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed