{"_id":"5e4ec9408ebc3ef262388b1d","slug":"thieves-evacuate-transformer-in-bhadohi-bhadohi-news-vns511898776","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने खाली किया ट्रांसफार्मर का खजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने खाली किया ट्रांसफार्मर का खजाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई। कोतवाली क्षेत्र के सहसेपुर-धर्मपुरान गांव के सामने लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर का खजाना बुधवार की रात खाली कर चोरों ने एक बार फिर पुलिस के लिए नई चुनौती का काम कर दिया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि औराई-मिर्जापुर रोड किनारे सहसेपुर की धर्म पुरान बस्ती के सामने लगे ट्रांसफार्मर को चोरों ने निशाना बनाया। चबूतरे पर रखे ट्रांसफार्मर को रात में आपूर्ति ठप होते ही 11 हजार वोल्ट की लाइन से छटकाकर नीचे गिरा दिया और अंदर तांबे के तार से हुई बाइंडिंग, तेल सहित अन्य कीमती सामान खोल ले गए। सुबह जानकारी होने पर बस्तीवासियों में अफरातफरी मच गई। अति व्यस्त रोड होने के कारण 112 नंबर और थाना पुलिस की गश्त से बचने के लिए चोर अहाते में सेंध भी लगा रखी थी कि यदि कोई दिक्कत आई तो वह बच-बचाकर अहाते से निकल जाएंगे। बता दें कि उक्त गांव में चालक अपने-अपने वाहनों को उसी स्थान पर खड़ा कर खाना खाने जाते हैं और वापस लौटने पर वाहनों से बैटरी, टायर आदि सामान पलक झपकते कब गायब हो जाता है, किसी को भनक तक नहीं लग पाता। अब तक 50 से अधिक वाहन चालक चोरों का शिकार हो चुके हैं। घटना के बाद भी न मौके पर पुलिस पहुंची न ही विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी।