फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There will be a pause on auspicious works on 15th December

Bhadohi News: मांगलिक कार्यों पर 15 दिसंबर को लगेगा विराम

Sat, 14 Dec 2024 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
There will be a pause on auspicious works on 15th December

विज्ञापन
ज्ञानपुर। इस बार सोलह दिसंबर से खरमास लग रहा है। इस दिन सूर्य अपनी राशि बदल कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। लोगों को अब विवाह के शुभ मुहूर्त के लिए 15 जनवरी तक इंतजार करना होगा। खरमास मे मुंडन, जनेऊ, द्विरागमन या अन्य कोई संस्कार करना शुभ नहीं माना जाता है।
सुजातपुर निवासी आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि 16 दिसंबर को सुबह 07:29 बजे सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि मे प्रवेश करेंगे। इस दिन से ही खरमास लग जाएगा। बताया कि काशी से प्रकाशित श्री महावीर पंचांग के अनुसार 16 दिसंबर सोमवार को मूल नक्षत्र और धनु राशि मे सूर्य दिन में 07:29 बजे प्रवेश कर जाएंगे, जो पंद्रह जनवरी मंगलवार को 02:48 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस अवधि में सभी शुभ कार्य विवाह, वधू प्रवेश द्विरागमन, गृहारंभ, गृह प्रवेश, मुंडन, कर्णवेध, विद्यारंभ मंत्र दीक्षा इत्यादि के लिए मुहूर्त मिलना बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद 15 जनवरी सोमवार मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन से शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य देव जब गुरु की राशि धनु और मीन मे प्रवेश करते हैं तो वह अपने गुरु की सेवा मे लग जाते हैं और उनका प्रभाव कम हो जाता है। शुभ कार्य के वक्त सूर्य और गुरु दोनों का शुभ स्थित में होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरमास में रोजाना ये करें
सुबह उठ कर सूर्य की पूजा करें और अर्घ्य दें। जप तप, दान आदि करने से सभी प्रकार के कष्ट समाप्त होते हैं। गाय, गुरु, ब्राह्मण और संन्यासियों की सेवा करनी चाहिए। इस दौरान नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है। किसी पवित्र तीर्थ स्थल की यात्रा करने से विशेष पूण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed