फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There is no ultrasound facility at CHC, patients go to private centres

Bhadohi News: सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं, निजी सेंटर पर जाते हैं मरीज

Sat, 15 Nov 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
There is no ultrasound facility at CHC, patients go to private centres
ज्ञानपुर/सुरियावां। जिले में दो से ढाई लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने वाली सीएचसी सुरियावां पर अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। जनपद समेत जौनपुर के मरीज भी इस सीएचसी पर उपचार हो आते हैं। रोजाना 250 से 300 की ओपीडी होती है। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों को निजी सेंटरों का रुख करना पड़ता है।जिले के सुरियावां, कस्तूरीपुर, मोढ़, गडे़रियापुर, अभियां, कैड़ा, हरिहरपुर, चौगुना, महजूदा, अर्जुनपुर सहित जौनपुर के कटवार, कूसा, आलमगंज, दीनापुर, मलाई आदि गांव के मरीज सुरियावां सीएचसी पर दवा लेने आते हैं। उन्हें जांच कर चिकित्सक दवा उपलब्ध कराते हैं। डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड नहीं आदि की व्यवस्था नहीं है। जरूरतमंद मरीजों को निजी सेंटरों का रुख करना पड़ता है। जहां 600 से 800 रुपये सामान्य अल्ट्रासाउंड का चार्ज है। रंगीन अल्ट्रासाउंड कराने पर तीन हजार रुपये का बिल बनता है। सीएचसी पर डिजिटल एक्स-रे मशीन आठ साल से डंप है, जो इंस्टाल नहीं हो सकी। मशीन रखे-रखे खराब हो गई। यहां नई मशीन स्थापित की जानी है, जिसकी प्रकिया चल रही है। सीएचसी पर ओपीडी बढ़ रही है लेकिन संसाधन का अभाव है। भदोही तहसील उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष शेषधर गुप्ता, अशोक जलान, रवि जायसवाल, मदन, विजय कुमार, राजेंद्र कुमार, नितेश आदि ने बताया कि सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की मांग की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अभिषेक नाग ने बताया कि अल्ट्रासाउंड नहीं है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। अल्ट्रासाउंड की सुविधा होने के बाद व्यवस्थाएं और दुरुस्त होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed