फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There is no toilet or drinking water facility in the Satsang Bhawan

Bhadohi News: सत्संग भवन में न शौचालय न ही पेयजल की व्यवस्था

Thu, 25 Jun 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
There is no toilet or drinking water facility in the Satsang Bhawan
सीतामढ़ी। जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सीतामढ़ी में पर्यटन विभाग की ओर से महर्षि वाल्मीकि आश्रम मंदिर के पास सत्संग भवन का निर्माण कराया गया है। इस सत्संग भवन में जन सुविधाएं नदारद हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी इस सत्संग भवन में न तो कोई शौचालय बना है और न ही पेयजल की व्यवस्था है।
विज्ञापन

स्थानीय श्यामबहादुर सिंह, महेश्वर शास्त्री, दुर्गेश तिवारी, जयशंकर शुक्ल ने बताया कि संत्सग हाल में कथा, प्रवचन, भजन का कार्यक्रम होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटेगी। इस दौरान लोगों को जन सुविधाओं की कमी महसूस होगी। बताया कि सत्संग हॉल के साथ एक रूम भी बनाया गया है। धार्मिक स्थल की उपयोगिता और महत्व को देखते हुए सत्संग भवन का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन जन सुविधा नदारद है। जिससे इसकी उपयोगिता को लेकर बड़ा सवाल है। उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सत्संग हाल में शौचालय और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed