फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The world is chanting the name of Ramnam, the Aranyakand in Mauritius and the Kishkindha scandal in South Africa

दुनिया जप रही रामनाम की माला, मारीशस में अरण्यकांड तो वहीं दक्षिण अफ्रीका में होगा किष्किंधा कांड का पाठ

Mon, 31 Aug 2020 11:46 PM IST
विचित्र सिंह पंकज चौबे, भदोही
पंकज चौबे, भदोही Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 31 Aug 2020 11:46 PM IST
सार

  • कोरोना काल में सात समंदर पार दुनिया को ऑनलाइन जोड़ रही रामकथा 
  • दुनियाभर के प्रवासी भारतीयों में कुलांचें भर रहा रामभक्ति का उल्लास

विज्ञापन
The world is chanting the name of Ramnam, the Aranyakand in Mauritius and the Kishkindha scandal in South Africa
ट्रिनिडॉड-टोबैगो में रामचरित मानस का पाठ करते जुड़वा भाई किशन डैनियल और शास्त्री डैनियल। वहां इन दोनों को लव-कुश के नाम से जाना जाता है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगर भारतवर्ष में रामचरित मानस का सस्वर पाठ आयोजित किया जाए तो यह सामान्य बात हो सकती है। लेकिन, क्या आप सोच सकते हैं कि सूरीनाम, मारीशस, दक्षिण अफ्रीका, ट्रिनिडॉड-टोबैगो, गुयाना, अमेरिका और फिजी जैसे देशों में भी रामचरित मानस का पाठ उसी श्रद्धा से किया जा सकता है, जैसे अपने देश में...। 

विज्ञापन


कोई धारणा बनाने से पहले जरा ठहरें। सात समंदर पार भी राम के प्रति श्रद्धा का सागर उसी वेग से हिलोरे मारता है। रविवार से दुनिया के सात देशों में श्रीरामचरित मानस के एक-एक कांड का पाठ शुरू हो गया है। पहले दिन भारत में बालकांड का पाठ किया गया, जिसका ऑनलाइन प्रसारण दुनियाभर में किया गया।  

विज्ञापन

अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि स्थल पर भव्य मंदिर की आधारशिला रखे जाने के बाद हिंदुस्तान ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के प्रवासी भारतीयों में श्रीराम की भक्ति का उल्लास कुलांचें भरने लगा है। खास तौर पर कैरेबियाई देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों के बीच। 

गत 29 अगस्त को अयोध्या रिसर्च इंस्टीट्यूट, धर्मिनीज ऑफ ट्रिनिडॉड एंड टोबैगो और कैरेबिया में अवधि कल्चर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ऑनलाइन वेबिनार में दुनिया के सात देशों में ऑनलाइन रामायण पाठ के आयोजन का शुभारंभ हुआ। 30 अगस्त को भारत में बालकांड और 31 को सूरीनाम में अयोध्याकांड का पाठ किया गया।

विज्ञापन

एक सितंबर को मारीशस में भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजे से अरण्यकांड, दो को साउथ अफ्रीका में सुबह साढ़े छह बजे से किष्किंधाकांड, तीन को ट्रिनिडाड-टोबैगो में 12.30 बजे से सुंदरकांड, चार को गुयाना में इसी समय पर लंका कांड और पांच सितंबर को न्यूयार्क एवं फीजी में क्रमश: 12.30 और शाम साढ़े चार बजे उत्तरकांड का पाठ किया जाएगा। 

कार्यक्रम में अहम भूमिका निभा रहे महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय के उपकुलपति ज्ञानपुर के कारीगांव निवासी स्वामी ब्रह्मदेव और ट्रिनिडॉड-टोबैगो में कार्यक्रम की देखरेख कर रहीं साध्वी आनंदामयी गिरि ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि कार्यक्रम के लॉचिंग वेबिनार में यूपी के मुख्यमंत्री के अलावा संस्कृति और पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, गुयाना की मंत्री विंध्यवासिनी प्रसाद समेत देश-विदेश के तमाम शख्सियतों ने शिरकत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed