फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The transformer that was installed three days ago burst into flames.

Bhadohi News: तीन दिन पहले लगा ट्रांसफार्मर धू-धूकर जला

Sun, 21 Jul 2024 03:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
The transformer that was installed three days ago burst into flames.
ऊंज। क्षेत्र के कुरमैचा गांव में तीन पहले लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार को धू-धूकर जल गया। इससे दो सौ घरों में अंधेरा छा गया। 15 दिन पहले भी ट्रांसफार्मर जल गया था। 10 दिन बाद निगम ने किसी तरह ट्रांसफार्मर बदला था। अब तीन दिन में ही वह जल गया। वहिदानगर पावर हाउस के अकोढ़ा फीडर से कुरमैचा गांव में बिजली सप्लाई होती है। गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 15 दिन पहले जल गया था। जिससे बिन्द बस्ती, शर्मा बस्ती, मुसलमान बस्ती की करीब दो सौ से अधिक घरों में अंधेरा छा गया। लोगों के काफी प्रयास के बाद बिजली विभाग ने तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई थी, लेकिन अब वह ट्रांसफार्मर भी जल गया। जिससे एक बार फिर 200 घरों में अंधेरा छा गया। बस्ती निवासी देवी प्रसाद शर्मा, पप्पू शर्मा, जवाहर लाल बिंद, पुरुषोत्तम बिन्द, मंगरू बिन्द आदि ने आक्रोश व्यक्त की। चेताया कि अगर जल्द ही नहीं बदला गया तो जिलाधिकारी से इसकी शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed