फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The thieves again broke the lock and threw away the valuables including cash

चोरों ने फिर तोड़ा ताला,नगदी समेत कीमती सामान उड़ाया

Thu, 25 Mar 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
The thieves again broke the lock and threw away the valuables including cash
चौरी। क्षेत्र में हो रही चोरी की घटना पुलिस के चुनौती बनती जा रही है। डोमनपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने रिहायशी मकान का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के कीमती आभूषण चुरा लिए। पीड़ित ने चौरी थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की। पीड़ित सुभाष पांडेय ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपने परिवार के सदस्यों के साथ देर शाम खाना खाकर सो गए। इसी बीच देर रात किसी समय चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल चोरों ने घर के एक कमरे में रखे हुए बक्से में रखा पांच हजार नकद व लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों के साथ घर में रखे कीमती कपड़ों को उठा ले गए। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की साख पर बट्टा लगा दिया है। पीड़ित ने बताया कि सुबह जब घर के मेन गेट का टूटा ताला और बिखरे सामानों को देखा घरवालों के होश उड़ गए। पीड़ित ने तुरन्त शोरगुल मचाते हुए चोरी की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची चौरी थाने की पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण व जांच पड़ताल कर वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed