फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The temperature rose by one degree, people were suffering from the humid heat

Bhadohi News: पारा एक डिग्री चढ़ा, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

Sun, 20 Jul 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The temperature rose by one degree, people were suffering from the humid heat
ज्ञानपुर। पिछले दिनों तेज बारिश के बाद अब दो दिनों से उमस भरी गर्मी सताने लगी है। शनिवार को दिन भर तीखी धूप रही। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापामन में एक डिग्री की वृद्धि हुई। तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। शाम को हवा की दिशा में बदलाव से बादल छाए, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को शाम को भी राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

जनपद में बीते एक सप्ताह से मौसम सुहाना रहा, लेकिन शुक्रवार से ही मौसम का मिजाज अचानक से बदला। शनिवार को भी मौसम तल्ख रहा, धूप के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। सड़कों पर भीड़-भाड़ दिखी, लेकिन हर कोई माथे से पसीना पोछते नजर आया। क्योंकि उमस ही ऐसी है, जिससे लोग पूरा दिन परेशान रहे। बिजली गुल होते ही लोग पसीने से तरबदर हो गए। बिजली की कटौती मनमानी ढंग से हो रही है, सावन में मौसम की ऐसी तल्खी इससे पहले नहीं देखी गई थी। धूप के तेवर देखकर ऐसा प्रतीत ही नहीं हो रहा है कि यह सावन का महीना है। यह मौसम सेहत के लिहाज से नुकसान देह है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। उन्होंने बताया कि दिन रात के तापमान में एक डिग्री की वृद्धि आई है। शाम को हवा की दिशा में बदलाव हुआ है, इससे मौसम परिवर्तित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed