फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The supply department asked for the list of the dead from 724 ration dealers

Bhadohi News: 724 कोटेदारों से पूर्ति विभाग ने मांगी मृतकों की सूची

Tue, 22 Oct 2024 04:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
The supply department asked for the list of the dead from 724 ration dealers
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में मृतकों के नाम पर राशन उठान पर रोक लगाने की कवायद शुरू हो गई है। पूर्ति विभाग की ओर से सभी 724 कोटेदारों को पत्र जारी कर मृतकों को चिह्नित कर सूची मांगी गई है। कोटेदारों को इसके लिए सात दिन तक का समय दिया गया है। सूची मिलने के बाद विभाग राशन कार्ड से नाम हटाएगा।
विज्ञापन

जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 724 राशन की दुकान संचालित हो रही हैं। जिन पर दो लाख 98 हजार कार्डधारक हैं। करीब दो लाख 60 हजार पात्र गृहस्थी तो 38 हजार अंत्योदय कार्ड धारक हैं। कार्ड धारकों को हर माह मुफ्त राशन का लाभ दिया जाता है। सचिवों की लापरवाही एवं विभागीय उदासीनता के कारण बड़ी संख्या में मृतकों के नाम भी राशन का उठान किया जा रहा है। अमर उजाला ने 20 अक्तूबर के अंक में दो हजार मृतक उठा रहे पीडीएस का राशन शीर्षक से खबर प्रकाशित किया तो विभाग हरकत में आया। कोटेदारों को पत्र जारी कर मृतक मुखिया एवं अन्य की सूची तहसीलों में भेजने का निर्देश दिया। कहा कि मृतकों की सूची आने से कार्ड से उनका नाम निरस्त कर दिया जाएगा। कोटेदारों से कहा कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सभी 724 कोटेदारों को पत्र भेजा गया है। एक सप्ताह के अंदर सभी को अपने यहां सत्यापन कर रिपोर्ट देनी है कि वर्तमान में कार्ड में शामिल कितने लोग जीवित हैं। जिससे उनका नाम हटाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed