फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The source of the accident, the rebars loaded on the tractor trolley

Bhadohi News: -हादसे का जरिया , ट्रैक्टर ट्राली पर लदा सरिया

Tue, 23 May 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
The source of the accident, the rebars loaded on the tractor trolley
ट्रैक्टर चालक बेलगाम हो गए है। यातायात नियमों को ताक पर रख दिए है। ट्रैक्टर पर सरिया लादकर सड़कों पर बेखौफ दौड़ा रहे हैं। पीछे लाल कपड़ा बांधना जरूरी नहीं समझ रहे है। इससे ट्रैक्टर के पीछे चलने वाले राहगीरों को दुर्घटना की आशंका सताने लगती है। नियम केखिलाफ दौड़ते वाहनों पर परिवहन विभाग के अधिकारियों की नजर नहीं पड़ती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली से लगभग तीन से चार फीट तक छड़ बाहर निकला रहता है। बाइक ऑटो चालक चपेट में आकर चोटिल हो जाते है। सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ते जानलेवा वाहनों पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। जिम्मेदारों की लापरवाही हादसे का कारण बन सकता है। ----------------------------------
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली कर रहे है दुरूपयोग
ज्ञानपुर। परिवहन विभाग के नियमों के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली गैर व्यवसायिक वाहन हैं। ट्रैक्टर ट्राली का उपयोग सिर्फ कृषि कार्यों में किया जा सकता है। ट्रैक्टर ट्राली दुरूपयोग सबसे ज्यादा निर्माण सामग्री व्यवसायी कर रहे है। ट्रैक्टर ट्रालियों पर गैर कानूनी रूप से बालू, पत्थर व ईट सरिया आदि की ढुलाई करवाते हैं।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद भी जिम्मेदारी की नहीं खुली आंखें
ज्ञानपुर। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदा सरिया बीते 30 दिसंबर को प्रयागराज के सराय ममरेज निवासी मनोज बनवासी (25) पुत्र राकेश बनवासी के लिए यमराज बन गया था। वह कस्तूरीपुर स्थित एक भठ्ठे से काम कर बाइक से भदोही जा रहा था। इस बीच दुर्गागंज-भदोही मार्ग पर एक सरिया लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे चल रहा था। ट्रैक्टर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पिछले हिस्से में निकला सरिया उसके सिर में घुस गया। इससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद भी जिम्मेदारों की आंखे नहीं खुली।
----------------------
वर्जन
ट्रैक्टर ट्रालियों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। चालक व स्वामी को कड़ी हिदायत दी जाती है। इसके बावजूद ट्रैक्टर चालकों की मनमानी की शिकायत मिल रही है। संबंधित चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -अरूण कुमार, एआरटीओ प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed