फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The scope of the proposal will increase the responsibility of protest

बीडा का कार्यक्षेत्र बढ़ाने के विरोध में देंगे प्रस्ताव

Tue, 03 Feb 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, ज्ञानपुर, अमर उजाला
ब्यूरो, ज्ञानपुर, अमर उजाला Updated Tue, 03 Feb 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
The scope of the proposal will increase the responsibility of protest
प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई एवं सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव 8 फरवरी को जिले में आएंगे। उनके आगमन के दृष्टिगत स्वागत की तैयारी के संबंध में विचार-विमर्श के लिए सोमवार को ब्लाक सभागार में सपा नेताओं, प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक की। इसमें तय किया गया कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री को भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का कार्यक्षेत्र बढ़ाने के विरोध में प्रस्ताव दिया जाएगा।
विज्ञापन



बैठक में विधायक जाहिद बेग ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने भदोही की बदहाल सड़कों की दशा सुधारने में महती भूमिका निभाई है। आगे भी उनसे कई प्रस्तावों पर चर्चा की जानी है। सपा जिलाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दीकी ने कहा सपा के करीब तीन वर्ष के   कार्यकाल का नतीजा है कि सभी प्रमुख सड़कें दुरुस्त हो गई हैं और कुछ पर कार्य जारी हैं। इससे पार्टी के प्रति जनता में विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक विकास यादव ने कहा कि जिले के पार्टी  कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री के भव्य स्वागत के लिए तैयार हैं।  उन्होंने कार्यकर्ताओं से साइकल जुलूस की शक्ल में कार्यक्रम   स्थल बीरमपुर पहुंचने का  आह्वान किया। बैठक में मौजूद प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने अपनी पीड़ा रखी। कहा कि वे वृद्धा, विकलांग आदि पेंशन योजनाओं में लाभार्थियों को धनराशि देर से मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानों व बीडीसी सदस्यों ने कहा कि कई गांवों को बीडा के अधीन किए जाने का विरोध करेंगे। बैठक में सुरेंद्र यादव, द्वारिका यादव, अमृतलाल यादव, हरिओम मौर्य, लालचंद मौर्य, सुनील कुमार धीवर, डब्बू सिंह, संतोष यादव, स्वतंत्र राय, सोहन पाल, आनंद यादव, राशिद बेग, आशुतोष यादव, राजकुमार यादव, कामिल अंसारी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed