{"_id":"697baf6b2fb28bc3dd0f0a59","slug":"the-road-has-been-dug-up-and-left-in-lohia-nagar-for-10-months-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-138308-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: लोहिया नगर में 10 महीने से खोदकर छोड़ी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: लोहिया नगर में 10 महीने से खोदकर छोड़ी सड़क
विज्ञापन
नगर पंचायत नई बाजार के लोहिया नगर में खोदकर छोड़ी गई सड़क। संवाद
नईबाजार। नगर के वार्ड संख्या पांच लोहिया नगर में 10 महीने से सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। इससे वार्ड के लोगों की नाराजगी बढ़ गई है। आरोप है कि भूमिगत नाली के लिए सड़क खोदी गई। नाली का निर्माण करा दिया गया, लेकिन अब तक सड़क का पुनर्निर्माण नहीं हो सका।
वार्ड के महेंद्र साहू, आशीष, राजीव, कैलाश चौहान और तेजबली यादव ने बताया कि खराब सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। बरसात में लोग फिसलकर गिरने से चोटिल होते हैं। सड़क की बदहाली का असर व्यापार पर पड़ा है। यह मार्ग जौनपुर जिले के नई बाजार नगर को जोड़ता है, इससे राइपुर, फिफियौना, भानपुर सहित आसपास के दर्जनों गांव के ग्रामीण त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन में खरीदारी करने नई बाजार आते हैं। सड़क खराब होने से आवागमन कम हुआ है।
शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी अनभिज्ञ है। अधिशासी अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू होगा।